सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए अन्य राज्यों का मौसम
- नेपाल के जाजरकोट में कड़ाके की ठंड से 5 लोगों की मौत
- Weather Updates: दिल्ली-NCR में ठंड ने दी दस्तक, इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना
- Weather Updates: बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
- Weather Updates: उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी, मैदानी भागों में बढ़ेगी ठंड
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 नीचे दर्ज
श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में कोहरे और धुंध के छाए रहने के बीच कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है जिससे सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 नीचे दर्ज किया गया।
केंद्रशासित प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क रहने और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में मौसम शुष्क और बादल छाए रहने के साथ-साथ प्रसिद्ध डल झील और इसके आसपास के इलाकों सहित कई स्थानों पर धुंध और कोहरा छाया हुआ है जिससे आज क्षेत्र में दृश्यता भी प्रभावित हुई।
राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 नीचे दर्ज किया गया है जबकि पिछली रात 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि यहां रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पर्यटक स्थल पहलगाम के सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान पिछली रात 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया और कोकरनाग में 1.2 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट पर आज न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Edited by: Ravindra Gupta
