• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. There will be severe cold in Delhi-NCR
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 20 नवंबर 2023 (08:29 IST)

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए अन्य राज्यों का मौसम

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए अन्य राज्यों का मौसम - There will be severe cold in Delhi-NCR
Weather Updates: उत्तर भारत (North India) सहित देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। कई राज्यों में एक तरफ जहां बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कई हिस्सों में ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) शुरू हो गई है।
 
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं 23 नवंबर को दिल्ली का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं यूपी में इस सप्ताह का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
 
उत्तरप्रदेश में दिसंबर के महीने के नजदीक आते-आते ठंड भी बढ़ने लगी है। दिन के समय राज्य में जहां धूप देखने को मिल रही है। वहीं तड़के सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
 
आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम, मिजोरम, नगालैंड और मणिपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान द्वीप समूह और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और लक्षद्वीप तथा तटीय कर्नाटक में  भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
 
स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार उत्तरी त्रिपुरा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के ऊपर है, जो औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
 
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा उत्तरी त्रिपुरा पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक चक्रवात परिसंचरण दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर पर 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।
 
गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 2 दिनों के बाद उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर में आग, करोड़ों की 30 से ज्यादा नावें जलकर खाक, साजिश या हादसा?