1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. encounter in jammu kashmir on LOC, 2 terrorists killed

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

encounter
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकवादी शनिवार देर रात जिले के बालाकोट सेक्टर में मारे गए।
 
अधिकारियों ने कहा कि सेना के जवानों ने एक सीमावर्ती गांव में संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दोनों आतंकवादी ढेर हो गए।
 
मारे गए आतंकवादियों के शव रविवार सुबह तब मिले, जब सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
अगला लेख
शिमला से ठंडी दिल्ली, डॉक्टरों ने किया आगाह, 'संभालकर रखें दिल'