1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Encounter continues between terrorists and security forces in Kulgam, Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

Encounter continues between terrorists and security forces in Kulgam
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों (security forces) और आतंकवादियों (terrorists) के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि देवसर क्षेत्र के आदिगाम गांव में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था और इसी दौरान उनके और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

 
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल घटनास्थल पर मौजूद हैं। आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में अभी दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में कीमतें