1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Encounter between security forces and terrorists in Pulwama

J&K: पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़, कोई हताहत नहीं

Encounter between security forces and terrorists in Pulwama
Encounter between security forces and terrorists : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों (security forces) और आतंकवादियों (terrorists) के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुलवामा के परिगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
 
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस और सेना ने वहां आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की तथा खोजबीन अभियान शुरू किया। शुरुआत में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई जिसके बाद घेराबंदी कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
गाजा की भयावह स्थिति को लेकर UNSC में क्या बोले WHO महानिदेशक?