1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. bjp rajyasabha candidates list jammu kashmir

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 3 उम्मीदवारों की सूची, इस मुस्लिम पर लगाया दांव

bjp
RajyaSabha Election BJP List : भाजपा ने रविवार को जम्मू कश्मीर में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के काम का एलान किया। पार्टी ने गुलाम अहमद मीर पर भी दांव लगाया है।
 
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने जम्मू एवं कश्मीर में होने वाले तीन अलग-अलग अधिसूचना के द्विवार्षिक राज्य सभा चुनाव 2025 हेतु गुलाम अहमद मीर, राकेश महाजन और सतपाल शर्मा नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। 
 
गुलाम मोहम्मद मीर घाटी से हैं, वहीं राकेश महाजन और सतपाल शर्मा जम्मू क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। मीर को टिकट देने का भाजपा का फैसला कश्मीर घाटी में मुस्लिम समुदाय तक पहुंच बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
 
सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इन तीन सीटों के लिए मतदान 24 अक्टूबर 2025 को होना है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: राजग और महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान, पशुपति पारस ने बुलाई आपात बैठक