1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. 2 terrorists killed in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकियों को मार गिराया

2 terrorists killed in Jammu and Kashmir
2 terrorists killed in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara) जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सेना के जवानों ने गुरुवार को घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए 2 आतंकियों (terrorists) को मार गिराया। सेना ने कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष सूचना के आधार पर माछिल सेक्टर में शुरू हुई एक मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया।
 
श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा 26 अक्टूबर को चलाए गए एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एलओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभियान में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष सूचना के आधार पर माछिल सेक्टर में शुरू हुई एक मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकी मारे जा चुके हैं। अभियान जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
महुआ की बढ़ीं मुश्किलें, आचार समिति के समक्ष 31 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश