1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By भाषा

केरल में 3जी सेवा आज से

आईटी
कोझिकोड, बीएसएनएल अपनी बहुप्रतीक्षि‍त 3जी सेवाएँ आज से केरल में शुरू करने जा रही है। बीएसएनएल महाप्रबंधक (केरल) सी सुनीथा ने बताया कि इसके तहत राज्य के 21 शहरों को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस सेवा से राज्य के 2.65 लाख 3जी मोबाइल ग्राहक आधुनिक 3.5जी टेक्नोलॉजी का लाभ उठा पाएँगे।

बीएसएनएल ने केरल में इस परियोजना पर 650 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें