1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. viral google map man find boy hanging out of dustbin switzerland weird

मैप से ढूंढा कूड़ेदान में फंसा बच्चा, वायरल हुआ वीडियो

google map
एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इसमें एक व्यक्ति गूगल मैप पर पार्क में खोए एक बच्चे की खोज करते देखा जा रहा है। इसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति गूगल मैप पर लोकेशन को सर्च करते हुए पार्क में एक डस्टबिन में फंसे बच्चे की खोज कर लेता है।
 
द गूगल अर्थ गाइ के नाम से जाने जाने वाले टिकटॉक यूजर ने पार्स डी वैलेंसी, लॉज़ेन से विचित्र खोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें एक लड़के का धुंधला-सा वीडियो देखा जा सकता है, जिसमें बच्चे के सिर को गोल हरे रंग के डस्टबिन से बाहर निकलते देखा जा रहा है।

इसे देख सभी को हैरानी हो रही है। फिलहाल यह पता नहीं लगाया जा सका है कि वह बच्चा वहां कैसे पहुंचा और डस्टबिन में क्यों घुस गया। खबरों के मुताबिक टिकटॉक पर इस वीडियो को लाखों की संख्या में यूजर देख रहे हैं। हजारों की संख्या में इसे लाइक मिल रहा है।

वीडियो को देख यूजर्स हौरान होने के साथ ही बच्चे के कुड़ेदान में फंसे होने पर अपनी हंसी को रोक नहीं पाए हैं। कई यूजर का कहना है कि शायद बच्चा लुका-छिपी खेल रहा होगा इसलिए वह कुड़ेदान के अंदर घुस गया।
अगला लेख
मध्यप्रदेश में आज से हटेगा नाइट कर्फ्यू, शिवराज की अपील होली और रंगपंचमी में लापरवाही नहीं बरतें