सम्बंधित जानकारी
- परिवार संग पूल में एंजॉय करती नजर आईं नेहा धूपिया, बेटे के नाम का किया खुलासा
- Dating App ने बदल दिए प्यार के मायने, अब यह हो गया Hook-up और one night stand, यंग जनरेशन गढ़ रही ‘रिश्तों की नई परिभाषा’
- खुशियां चाहिए तो नए साल में इन 10 तरह के लोगों से दूर रहें
- गुरुवार के तीन 3 कार्य बिल्कुल न करें और 3 कार्य जरूर करें
- ग्रह चाल : 4 राशियों को मिलेगी तरक्की, शुक्र बदलेगा अपनी चाल
UPI का सर्वर हुआ डाउन, Paytm, Google Pay में अटका लोगों का पैसा
रविवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का सर्वर डाउन होने से लोगों को डिजिटल पेमेंट में दिक्कत का सामना करना पड़ा। 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक सर्वर डाउन रहा।
इससे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, अमेजॉन पे आदि पर यूपीआई से लेनदेन अटका रहा। यूपीआई को डेवलप करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि अब यूपीआई सर्विस ऑपरेशनल हो चुकी है।
कई यूजर्स सोच में पड़ गए कि क्या वास्तव में यूपीआई के साथ कुछ समस्या थी या यह उनकी ओर से कोई तकनीकी दिक्कत थी। कुछ यूजर्स ने अपने फेल UPI ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए।
ऐसे ही एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह कुछ घंटों से गूगल पे के जरिए पेमेंट करने की कोशिश कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहा था।Regret the inconvenience to #UPI users due to intermittent technical glitch. #UPI is operational now, and we are monitoring system closely.
— NPCI (@NPCI_NPCI) January 9, 2022
हालांकि शाम 5.18 बजे एनपीसीआई ने ट्वीट कर कहा कि तकनीकी परेशानी की वजह से UPI यूजर्स को हुई असुविधा के लिए खेद है। UPI सर्विस अब काम कर रही है और हम सिस्टम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।
