1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. now make payments through upi in sri lanka and mauritius pm modi launched

भारत की UPI सर्विस अब विदेशों में, PM मोदी ने श्रीलंका और मॉरिशस में की शुरुआत

UPI
भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी (Unified Payment Interface) श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू की गई। अब अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो यूपीआई से पैमेंट कर सकेंगे। भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवाएं सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने ऑनलाइन जुड़कर इसे लॉन्च किया। 
 
श्रीलंका और मॉरीशस में भारतीय सेवाओं की शुरुआत दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की पृष्ठभूमि में हुई है। 
 
इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों के लिए यूपीआई की सेवा उपलब्ध होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Pakistan Election 2024 : विवादित चुनाव के बाद आयोग ने जारी की दलीय स्थिति, नवाज और इमरान की पार्टी ने किए जीत के दावे