सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday angad bedi and neha dhupia love story
Last Modified: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (12:14 IST)

नेहा धूपिया को इंप्रेस करने के लिए अंगद बेदी ने लोन पर खरीदी थी कार, रह चुके हैं प्रोफेशनल क्रिकेटर

अंगद बेदी ने साल 2004 में फिल्म 'काया तरण' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था

Angad Bedi Birthday
Angad Bedi Birthday: बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी 6 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1983 में दिल्ली में जन्में अंगद एक क्रिकेटर, मॉडल और एक्टर हैं। वह फेमस क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के पिता हैं। अंगद बेदी ने साल 2004 में फिल्म 'काया तरण' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 
 
अंगद बेदी मॉडल बनने से पहले एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं। 16 साल की उम्र में उन्होंने रणजी ट्रॉफी और भारत की अंडर 19 टीम से क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रूख कर लिया। अंगद का फिल्मी करियर जितना शानदार रहा है उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही शानदार है। 
 
अंदग बेदी ने साल 2018 में एक्ट्रेस नेहा नेहा धूपिया से शादी रचाई थी। यह एक सीक्रेट मैरिज थी लेकिन शादी के बाद खुद नेहा धूपिया और अंगद ने इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। 
 
नेहा और अंगद की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद बेदी बेहतरीन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और वह उस समय अंडर-19 क्रिकेट खेला करते थे। अंगद ने पहली बार नेहा को जिम में देखा और उनके दीवाने हो गए। लेकिन नेहा ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
 
उस समय नेहा किसी और को डेट कर रही थीं। नेहा ने अंगद से अपने बॉयफ्रेंड को भी मिलवाया। इसके बाद एक दोस्त की पार्टी में नेहा अंगद से मिलीं। दोनों ने उस दिन खूब बातें की। नेहा किसी फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं और उन्हें कोई ऐसा रोल दिखा जिसके लिए अंगद परफेक्ट थे। नेहा ने अंगद से पूछा तो उन्होंने बिना कोई सवाल किए हां बोल दिया।
 
एक पार्टी में करण जौहर ने नेहा को अंगद के दिल का हाल बताया। कुछ समय बाद अंगद ने नेहा को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मज़ेदार बात यह है कि नेहा धूपिया अंगद से दो वर्ष बड़ी हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान अंगद बेदी ने इस बात का भी खुलासा ‍किया था कि जब वह नेहा से पहली बार मिले तो वह उनसे शादी करना चाहते थे। मगर उनके पास पैसे नहीं थे। नेहा उस समय BMW में घूमना पसंद करती थीं। नेहा को इंप्रेस करने के लिए अंगद ने लोन पर एक कार खरीदी। ये उनकी पहली गाड़ी थी।
 
ये भी पढ़ें
शादी के 12 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग हुईं ईशा देओल