मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Motor vehicle act 2019 mParivahan app
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (07:27 IST)

भारी-भरकम चालान से बचा सकता है यह ऐप, नहीं रहेगी कागजात साथ रखने की टेंशन

भारी-भरकम चालान से बचा सकता है यह ऐप, नहीं रहेगी कागजात साथ रखने की टेंशन - Motor vehicle act 2019 mParivahan app
देश में 1 सितंबर 2019 से संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट (Motor vehicle act 2019) लागू हो गया है। नए Motor vehicle act 2019 में यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि में कई गुना बढ़ोतरी की गई है।
 
कई राज्यों से जुर्माने की भारी-भरकम रकम की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर आपने साथ में कागज नहीं रखें तो आपको जुर्माने से घबराने की आवश्यकता नहीं है। बस आपको एक ऐप (mParivahan) आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। इससे आपको कागज रखने की झंझट से छुट्टी मिल जाएगी।
एमपरिवहन एप (mParivahan) को डाउनलोड करके इसमें साइनअप करिए और गाड़ी से संबंधित सभी जरूरी डॉक्यूमेंट mParivahan एप में अपलोड या सेव कर लीजिए।
 
mParivahan या डिजिलॉकर ये दोनों ऐप सरकार से मान्यता प्राप्त मोबाइल ऐप है। इसमें डॉक्यूमेंट को कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर दिखाए जा सकते हैं। अब गाड़ी के साथ कागजों का ढेर लेकर घूमने की परेशानी नहीं रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के पूछने पर अपने स्मार्टफोन से आप सभी जरूरी डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम, 5 घुसपैठियों को किया ढेर