1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. meet neeraj arora the iitian who could be elevated to whatsapp ceo

भारतीय बन सकता है Whatsapp का सीईओ

Neeraj Arora
जेन कूम के व्हाट्‍सएप का सीईओ का पद छोड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एक भारतीय व्हाट्‍सएप के सीईओ बन सकते हैं। खबरों के मुताबिक गूगल के पूर्व एम्प्लाई नीरज अरोड़ा के नाम पर विचार किया गया है। अगर नीरज व्हाट्‍सएप के सीईओ बनते हैं तो दुनिया में फिर भारतीय की एक बड़ी उपलब्धि होगी।
 
अगर नीरज अरोड़ा मैसेजिंग एप व्हाट्‍सएप के सीईओ बनते हैं तो वे उन भारतीय दिग्गजों की सूची में शामिल हो जाएंगे जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में शीर्ष पदों पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के चीप सुंदर पिचई हैं, एडोब में शांतनु नारायण भी बड़े पद पर।
 
कौन हैं नीरज अरोड़ा :  नीरज 2011 से व्हाट्‍सएप के साथ हैं। टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्‍सएप के बिजनेस एक्जीक्यूटिव नीरज अरोड़ा सीईओ पद के लिए नीरज अरोड़ा संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। नीरज अरोड़ा गूगल में बतौर कॉरपोरेट डिवेलपमेंट मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं। अरोड़ा आईआईटी दिल्ली और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के पूर्व छात्र हैं।  
 
आईआईटी से ग्रेजुएट होने के बाद नीरज अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में एक क्लाउड सॉल्यूशंस कंपनी Accellion के साथ की थी। वे कंपनी के उन शुरुआती इंजीनियर में थे, जिन्होंने कोर टेक्नोलॉजी पर पीस तैयार किए। अरोड़ा ने 2006 में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंस एंड स्टेट्रजी में एमबीए किया। इसके बाद अरोड़ा ने टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड में 18 महीने काम किया। 2007 में नीरज अरोड़ा गूगल से जुड़े।
अगला लेख
आईपीएल 2018 : कोलकाता नाइट राइडर्स को मिला 178 रनों का लक्ष्य