सम्बंधित जानकारी
- Share bazaar News: घरेलू बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद आई गिरावट, Sensex 280 और Nifty 77 अंक चढ़ा
- Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश
- Reliance Jio, Airtel ने फोन पर केवल बातचीत, एसएमएस के लिए ‘प्रीपेड प्लान’ पेश किए
- Share bazaar: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 628 और Nifty 219 अंक उछला
- Share bazaar: चौतरफा बिकवाली से Sensex 81,000 के नीचे आया, निफ्टी भी 332 अंक लुढ़का
Airtel ने Nokia और Qualcomm के साथ मिलाया हाथ, यूजर्स को ऐसे होगा फायदा
एयरटेल ने पूरे भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) और वाई-फाई सल्यूशन के विस्तार हेतु नोकिया और क्वालकॉम के साथ एक करार किया है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इस समझौते के तहत, नोकिया एयरटेल को अपने 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस आउटडोर गेटवे रिसीवर और वाई-फाई 6 एक्सेस पॉइंट की आपूर्ति करेगा, जो क्वालकॉम मॉडेम-आरएफ और वाई-फाई 6 चिपसेट्स पर आधारित होंगे।
इस पहल का उद्देश्य उन क्षेत्रों में बेहतर ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करना है, जहां फाइबर कनेक्टिविटी या तो सीमित है या उसे लागू करना चुनौतीपूर्ण है। भारत में फाइबर कनेक्टिविटी की सीमित पहुंच और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण, 5जी नेटवर्क के माध्यम से फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड एक्सेस का उपयोग एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। एयरटेल नोकिया के फ़ास्टमाइल 5जी आउटडोर रिसीवर का उपयोग करेगा, जो मल्टी-ड्वेलिंग यूनिट्स (बहु-आवासीय भवनों) के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं और एक साथ दो घरों को सेवा देने में सक्षम हैं। इससे कनेक्शन लागत में कमी आएगी।
ये रिसीवर्स हाई-गेन एंटेना से लैस हैं, जो लंबी दूरी तक ब्रॉडबैंड एक्सेस में सुधार करते हैं और रेडियो संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करते हैं। इसके अलावा, फ़ास्टमाइल 5जी आउटडोर रिसीवर में पावर-ओवर-ईथरनेट तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे इसे दीवारों, बालकनी या खंभों पर आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। एयरटेल घरों में बेहतरीन इंटरनेट का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए नोकिया के वाई-फाई 6 एक्सेस पॉइंट का उपयोग करेगा। यह समाधान स्मार्ट मेश क्षमताओं और स्व-ऑप्टिमाइज़िंग नेटवर्क फीचर्स के साथ आता है, जिससे ग्राहकों को अपने पूरे घर में एक शानदार ब्रॉडबैंड अनुभव प्राप्त होगा।
