गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. india embassy advisory iran indian citizens leave immediately
Last Updated :तेहरान , बुधवार, 8 अप्रैल 2026 (13:25 IST)

ईरान में सीजफायर के बीच भारतीयों के लिए अलर्ट: तुरंत देश छोड़ने की सलाह

भारतीयों के लिए अलर्ट: दूतावास ने कहा- तुरंत सुरक्षित तरीके से ईरान छोड़ें

Air India
Indian Embassy Advisory Iran: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीकों से ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
 
ईरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए ताजा एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी भारतीय नागरिकों से जितनी जल्दी हो सके देश छोड़ने को कहा गया है।
 
दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे केवल सुझाए गए सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें। बिना उसकी अनुमति और समन्वय के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करें। एडवाइजरी के साथ दूतावास ने कई इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय तुरंत मदद ले सकें।
इससे पहले मंगलवार शाम को भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहने की सलाह दी थी। यह एडवाइजरी उस समय आई थी जब हालात बेहद तनावपूर्ण थे और हमले तेज होने की आशंका जताई जा रही थी।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच आज से 15 दिन का सीजफायर लागू हो गया है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज भी जहाजों के लिए खोल दिया है। इससे अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें