RCB ट्रॉफी नहीं जीती तो पति को तलाक, फैंस की दीवानगी की सारी हदें पार, एक ने CM से कर दी राज्य में छुट्टी की मांग
आपने कई तरह के फैंस देखे होंगे कुछ जो पागलपन की हद तक टीम से प्यार करते हैं, कुछ जो आलोचना करते हैं लेकिन टीम का साथ कभी नहीं छोड़ते। पर RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस तो कुछ और ही हैं। ये टीम आज तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, फिर भी इसका फैनबेस दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे जुनूनी है। अब तक आपने ऐसे पोस्टर तो देखे होंगे "RCB के जीतने तक शादी नहीं करूंगा या करूंगी।" लेकिन एक महिला ने हद ही पार कर दी। उन्होंने बेंगलुरु बनाम पंजाब मैच में पोस्टर पर लिखा
"RCB अगर Final नहीं जीती, तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी!"
यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग कोहली से कहने लगे "प्लीज़ कोहली भाई, अपनी फैन का घर टूटने से बचा लेना!"
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 29, 2025
इससे पहले भी एक खबर वायरल हुई थी कि एक RCB फैन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा था कि अगर RCB फाइनल जीत जाए तो हॉलीडे घोषित कर दीजिए। कर्नाटक के बेलगावी ज़िले के एक फैन, शिवानंद मल्लण्णवर, ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक अनोखी मांग वाला पत्र लिखा। उन्होंने आग्रह किया है कि अगर RCB इस बार IPL जीतती है, तो उस दिन को "RCB फैंस फेस्टिवल" (RCB Fans Festival) घोषित किया जाए, ठीक वैसे ही जैसे कर्नाटका राज्योत्सव मनाया जाता है।
BREAKING #RCB fan Shivanand wrote a letter to the Karnataka Chief Minister requesting a public holiday on June 4.
— Movies4u Official (@Movies4u_Officl) May 30, 2025
He said hes confident that RCB will win the #IPL2025 trophy on June 3, and everyone should get a day off to celebrate peacefully. pic.twitter.com/dV81HoTJIm
इस बार जिस अंदाज़ में RCB ने खेल दिखाया है, ऐसा लग रहा है कि फैंस का सालों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। टीम ने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर सीधे फाइनल में जगह बना ली है। RCB अब तक तीन बार – 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। अब यह टीम चौथी बार फाइनल खेलने जा रही है और इस बार उम्मीदें और जोश दोनों अपने चरम पर हैं।

