1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Rajasthan Royals elects to bat first as Rashid Khan replaces Shubhman Gill

गुजरात के कप्तान बने राशिद खान, राजस्थान ने थमाई गेंद

Gujarat Titans
GTvsRR राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आज का मैच नहीं खेलेंगे और उनकी जगह राशिद खान कप्तानी संभालेंगे।

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमें अलग-अलग तरह की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होगा। उम्मीद है कि हम यहां पर 210 के आस-पास का स्कोर खड़ा करेंगे और उसे डिफेंड करने में कामयाब रहेंगे। मैं उस तरह की टीम बनाना चाहता हूं जो हर तरह की परिस्थितियों में खेल सके। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। तुषार देशपांडे और दुबे खेलते हुए नजर आएंगे।''

गुजरात की कप्तानी संभाल रहे राशिद खान ने कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शुभमन गिल को खिंचाव आ गया है और इसी वजह से वो आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे। कुमार कुशाग्र अपना पहला मैच खेलेंगे और हम उनको लेकर उत्साहित हैं। हमने पिछले मैच में भी अच्छी क्रिकेट खेली थी। हमें यहां पर अपना 100 प्रतिशत देना होगा। 

टीमें :

राजस्थान: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हिटमायर, डोनावन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। इम्पैक्ट सब : रवि सिंह, लुहान डी प्रिटोरियस, शुभम दुबे, ब्रजेश शर्मा और रवि बिश्नोई 

गुजरात : कुमार कुशाग्रम, साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा। इम्पैक्ट सब : शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत और जयंत यादव।  
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
समीर रिजवी का कमाल, दिल्ली को मुंबई पर दिलाई 6 विकेट की शानदार जीत