सम्बंधित जानकारी
- बड़े मैचों के हीरो हैं Mitchell Starc, पैसा वसूल परफॉरमेंस देकर गौतम गंभीर का सीना किया चौड़ा
- अहमदाबाद पर कोलकाता ने कराया पैट कमिंस को चुप, अब नजरें चेन्नई पर
- महेंद्र सिंह धोनी के फिटनेस का राज है सोशल मीडिया से दूरी, इंस्टा लगता है X से बेहतर (Video)
- IPL छोड़कर स्वदेश लौटे इंग्लैंड के कप्तान Jos Buttler ने इस लीग को लेकर दिया बड़ा बयान
- बीमार मां को अस्पताल में छोड़ना कठिन था लेकिन केकेआर भी परिवार है : गुरबाज
'मैं तो अपनी टीम बनाऊं', महेंद्र सिंह धोनी ने पोस्ट लिखकर सबको हैरत में डाला
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चा के बीच माही ने अपने फैंस को एक बार फिर से हैरत में डाल दिया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है कि वह अपनी नई टीम बनाने जा रहे हैं और उनके लिए यह ही महत्व रखता है। हालांकि उन्होंने कार कंपनी सीट्रॉन को टैग किया जिससे यह पता लग गया कि यह किसी विज्ञापन की तैयारी चल रही है।
जीत के लिए 219 रन का पीछा करते हुए सीएसके को फाइनल में पहुंचने के लिए 201 रन की जरूरत थी लेकिन टीम सात विकेट पर 191 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को 17 रन की जरूरत थी। धोनी ने यश दयाल की गेंद पर इस सत्र का सबसे लंबा 110 मीटर का छक्का लगाकर चेन्नई की उम्मीदें बनाये रखी थी लेकिन वह अगली गेंद पर आउट हो गये। इसके बाद टीम चार गेंद में सिर्फ एक रन ही बना सकी।
धोनी ने मौजूदा सत्र में 220.55 की शानदार स्ट्राइक रेट से और 53.67 की औसत से 161 रन बनाये। वह इस अब तक इस आईपीएल के सबसे बड़े आकर्षण रहे है और हर मैदान में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंच रहे थे। ऐसा माना जा रहा है धोनी के परिकथा अंत ना हो पाने के कारण अब संभवत धोनी के आईपीएल पारी का अंत हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। पिछले सत्र की तरह महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
सूत्रों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन को कुछ भी नहीं बताया है और वह 1-2 महीने बाद ही अपनी स्थिति पर रुख स्पष्ट करेंगे।
IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का इस शुक्रवार को अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार के बाद सफर खत्म हो गया। इस मैच में धोनी ने 13 गेंद में 25 रन की आतिशी पारी खेली लेकिन यह टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।MahADendra Singh Dhoni is back pic.twitter.com/bHISrcTGXl
— Faf Du Plessis FC (@Fef_Do_Pepsi) May 22, 2024