• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2025
  3. आईपीएल 2025 न्यूज़
  4. Lucnow piles up momentus total despite Skipper returns on Zero against Delhi
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 24 मार्च 2025 (21:38 IST)

0 पर आउट हुए ऋषभ पंत फिर भी लखनऊ दिल्ली के खिलाफ 200 पार

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 210 रनों का लक्ष्य

DCvsLSG
LSGvsDC निकोलस पूरन (75) और मिचेल मार्श (72) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 210रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडन मारक्रम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने तेजी के साथ रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। पांचवें ओवर में विपराज निगम ने एडन मारक्रम (15) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे।

दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए (72) रनों की पारी खेली। इसके बाद 14वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने शतक की ओर बढ़ रहे निकोलस पूरन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में छह चौके और सात छक्के लगाते हुए तूफानी अंदाज में (76) रन बनाये। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के आगे डेविड मिलर के अलावा लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका।
अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने ऋषभ पंत(शून्य) को आउट कर लखनऊ को तीसरा चौथा झटका दिया। आयुष बदोनी (चार) भी कुलदीप का शिकार बने। लखनऊ का छठा विकेट शार्दुल ठाकुर(शून्य) रनआउट के रूप में गिरा। 19वें ओवर में शाहबाज अहमद (नौ) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इसी ओवर में स्टार्क ने रवि बिश्नोई (शून्य) को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया। डेविड मिलर ने 19 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 27) रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और आयुष बदोनी ने दो विकेट लिये। विपराज निगम और मुकेश कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)