डग आउट में नहीं बैठ सकेंगे मालिक, BCCI ने नियमों में लाई और सख्ती
वेपिंग हनी ट्रैप और टार्गेटेड कॉम्प्रोमाइज के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सिलसिलेवार नियम बनाए थे। इसी कड़ी में कुछ और नियम भी जोड़े गए हैं। बोर्ड ने विशेषकर अधिकारियों और मालिकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन ना करें क्योंकि अब मालिक डगआउट में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वह मैच के दौरान खिलाड़ियों को गले नहीं लगा सकेंगे और टीम स्टाफ से बात नहीं कर सकेंगे।
इससे पहले BCCI ने कहा था कि आईपीएल 2026 में नियमों का उल्लंघन करने वाली टीमों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को यह बात कही। मौजूदा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स दो बार ग़लत कारणों से चर्चा में रही। पहली बार तब जब टीम मैनेजर रविंदर सिंह भिंडर मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए दिखे। दूसरी घटना तब हुई जब कप्तान रियान पराग एक मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े गए।भिंडर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जबकि पराग के मैच फ़ीस का 25 प्रतिशत काटा गया और उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया।
BCCI सचिव देवजीत सकैया ने कहा कि, “हम यह देख रहे हैं कि जो टीमें नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, उनके ख़िलाफ़ और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। हम कुछ कार्रवाई करेंगे। हम आईपीएल के नियमों और प्रोटोकॉल का जायजा ले रहे हैं, ख़ासकर इस बात का कि टीमें किस तरह व्यवहार कर रही हैं।”
SOP का उल्लंघन शो-कॉज नोटिससुरक्षा नियम तोड़ने पर → आर्थिक जुर्माना
PMOA नियम उल्लंघन → सस्पेंशन या अयोग्यता
प्रतिबंधित गतिविधियां → कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मामला सौंपा जाएगा
बार-बार गलती → IPL से बैन
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें