IPL के कारण पाकिस्तान टीम की हुई बल्ले बल्ले, 88 रनों से मसल दिया इस टीम को
लाहौर: पाकिस्तान ने अपने कप्तान बाबर आजम के सौवें टी20 मैच का जश्न पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 88 रन से हराकर मनाया। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर चार विकेट लिये। न्यूजीलैंड की टीम चार ओवर बाकी रहते 94 रन पर ही आउट हो गई। उसने आखिरी पांच विकेट छह रन के भीतर गंवा दिये।
इससे पहले टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को नंबर 1 टी-20 रैंक से बेदखल करने के इरादे से मैदान पर उतरे कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए जिसके कारण पाकिस्तान की टीम पर शुरुआत से ही दबाव आ गया।लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने 182 रन बनाये। युवा बल्लेबाज साइम अयूब और फखर जमां दोनों ने 47 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान से श्रृंखला 1-2 से हारने के बाद पाकिस्तान ने इस श्रृंखला में अपनी पूरी मजबूत टीम उतारी है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में उसके आठ प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं जो भारत में आईपीएल खेल रहे हैं।इससे पहले केन विलियमसन आईपीएल के कारण ही इस सीरीज से हटे थे लेकिन अब वह पहले ही मैच में घुटना चोटिल कर सर्जरी करवाएंगे। न्यूजीलैंड इस दौरे पर पांच टी20 और पांच वनडे खेलेगी। न्यूजीलैंड के लिये मैट हेनरी ने टुकड़ों में हैट्रिक ली। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर शादाब खान और इफ्तिखार अहमद को आउट किया। वहीं अगले ओवर की पहली गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी को डीप में डेरिल मिशेल के हाथों लपकवाया।Quality batting
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 14, 2023
Fantastic bowling display
Emphatic 88-run victory achieved in the first T20I #PAKvNZ | #CricketMubarak pic.twitter.com/OaPBUlOHBL

