माही की एंट्री पर गूंज उठा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शोर रहा सुनने और देखने लायक (Video)
Narendra Modi Stadium नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL Final आईपीएल फाइनल के दौरान Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी अपने 250 लीग मैच में टॉस के दौरान खिताबी मुकाबले में मैदान पर उतरे तो दर्शकों ने इतना शोर मचाया कि दृश्य देखने लायक बन गया।
गौरतलब है कि यह सत्र सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम ही रहा है। उनका बल्ला भले ही आईपीएल में ना चला हो लेकिन एक कप्तान के तौर पर धोनी ने वह कर दिखाया है जो किसी आम कप्तान के लिए नामुमकिन सा दिखे। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार चोटों से परेशान होती रही खिलाड़ी बाहर होते रहे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया।
यही खास बात है जो महेंद्र सिंह धोनी को दूसरे कप्तानों से अलग करती है और इस कारण ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद भी फैंस से वही प्यार और सम्मान मिलता है जो साल 2019 से पहले मिला करता था।Mahendra Singh Dhoni in the house!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
No shortage of energy here in Ahmedabad
Inching closer to LIVE action #TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni pic.twitter.com/HSCrTJJ14W

