1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2021
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. 10 takeaways from DC vs CSK match of IPL 2021

12 साल बाद दिल्ली के दोनों ओपनर्स ने बनाए चेन्नई के खिलाफ 50, यह है इस मैच की 10 बड़ी बातें

आईपीएल 2021
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैदान पर उतरी तो कागज पर दिल्ली मजबूत थी लेकिन वह अपने कुछ शीर्ष खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी। इसके बावजूद भी चेन्नई को दिल्ली ने आसानी से 7 विकेट से हरा दिया। 
 
189 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने जीत की बुनियाद रख दी और चेन्नई मकुबाले में कहीं दिखी ही नहीं। दोनों ओपनर्स ने चेन्नई के गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और अर्धशतकीय पारी खेली। आइए जानते हैं इस मैच से संबंधित 10 बड़ी बातें।
 
1) 699 दिन बाद आईपीएल खेल रहे सुरेश रैना ने आईपीएल 2021 का पहला अर्धशतक जड़ा।
 
 
2) महेंद्र सिंह धोनी 6 साल बाद आईपीएल करियर में डक पर आउट हुए। 
 
3) शिखर धवन. ने आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने में विराट कोहली (44) की बराबरी की।
 
4) शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 में पहले विकेट के लिए पहली शतकीय साझेदारी की।
 
5) दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने 12 साल बाद चेन्नई के खिलाफ शतकीय साझेदारी की।
 
 
6) आर अश्विन ने 1 विकेट लेकर 47 रन दिए यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा सबसे खराब बॉलिंग फिगर है।
 
7) इस पूरे मैच में सिर्फ 1 ही स्पिनर 1 विकेट निकाल पाया। (आर अश्विन 1- 47 रन)
 
8) सुरेश रैना 14वीं बार आईपीएल इतिहास में रन आउट हुए। उनसे ज्यादा धवन 15 और गंभीर 16 बार रन आउट हो चुके हैं।
 
9) दिल्ली की टीम के खिलाफ एम एस धोनी सर्वाधिक 2 बार 0 पर आउट हो चुके हैं।
 
 
10) चेन्नई सुपर किंग्स 7 साल बाद आईपीएल मेें अपना पहला मैच हारी है। 
अगला लेख
IPL 2021: पृथ्वी के शो से शिखर पर दिल्ली, चेन्नई को 7 विकेट से दी मात