सम्बंधित जानकारी
- रोहित शर्मा ने खुद को जोड़ा ‘ Save The Rhino’ कैंपेन के साथ, पहने यह जूते
- चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों को लिया जा सकता है फैंटेसी टीम में
- 699 दिनों बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर होगी रैना धोनी की जोड़ी
- कप्तानी के गुर सीखने के लिए इन 3 सीनियर खिलाड़ियों की मदद ले रहे हैं पंत
- 5 विकेट चटकाने वाले RCB के हर्षल ने खोला अपने प्रमुख अस्त्र का राज
IPL 2021:दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए टॉम करन टीम के लिए डेब्यू करेंगे। वहीं अमित मिश्रा को उनके 100वें आईपीएल मैच के लिए एक विशेष कैप दी गई है।
एक कप्तान के तौर पर पंत का यह पहला टॉस था और उन्होंने जीत कर अच्छी शुरुआत की। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी चुनी। वहीं टॉस हारने वाले पंत के गुरु धोनी ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर वानखेड़े की विकेट पर गेंदबाजी ही चुनना पसंद करते।
दिल्ली की टीम के मूल कप्तान श्रेयस अय्यर अपने बाएं कंधे की सर्जरी करा चुके हैं, जबकि दिल्ली टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना से संक्रमित हैं। अय्यर के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली टीम का नया कप्तान बनाया गया है। पंत ने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन का विश्वास दर्ज किया है, लेकिन वह महेंद्र सिंह धोनी के सामने कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
.@DelhiCapitals Skipper @RishabhPant17 wins the toss and elects to bowl first against @ChennaiIPL.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021
Live - https://t.co/jtX8TWxySo #VIVOIPL #CSKvDC pic.twitter.com/sKGjc5y12U
सीएसके की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के निजी कारणों से टूर्नामेंट से हट जाने के बाद उनकी जगह जेसन बेहरेनडोर्फ को अनुबंधित किया है। दूसरी तरफ दिल्ली टीम के कैगिसो रबादा और एनरिच नोर्त्जे हालांकि मुंबई के दिल्ली टीम के होटल पहुंच चुके हैं, लेकिन वे कम से कम पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के इन दोनों तेज गेंदबाजों ने दिल्ली के पिछली बार फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी।
दिल्ली की टीम के लिए एक बड़ी समस्या पहले मैच में सही एकादश को चुनना थी, क्योंकि आईपीएल में विजयी शुरुआत करना बहुत जरूरी है। रबादा और नोर्त्जे ने आईपीएल 2020 में आपस में कुल 52 विकेट बांटे थे, इसलिए उनके पहले मैच में बाहर रहने की कमी दिल्ली कैपिटल्स को खलेगी।
चेन्नई की टीम में धोनी के अलावा मोइन अली, केएम आसिफ, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायडू, सुरेश रैना और शार्दुल ठाकुर को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है।
दूसरी तरफ दिल्ली की टीम में पंत के अलावा रवि चंद्रन अश्विन, आवेश खान, टॉम करेन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, अमित मिश्रा, आजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, मार्कस स्टाॅयनिस औरक्रिस वोक्स खिलाड़ियो को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है।