699 दिनों बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर होगी रैना धोनी की जोड़ी
एक लंबा अरसा बीत गया चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी को साथ में बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा। आखिरी बार यह जोड़ी मैदान पर साल 2019 के आईपीएल में दिखी थी। इसके बाद से टीम के फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए तरस रहे थे लेकिन आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह जोड़ी चेन्नई के लिए खेलेगी।
आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नहीं थे और टीम पहली बार प्लेऑफ में क्वालिफाय नहीं कर पायी थी। चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप को सुरेश रैना आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले ही दुबई से भारत लौट आए थे।
Final revision done right. The lions are all set to go live! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/HwjP0OycwE
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 9, 2021
इसके पीछे एक दर्दनाक हादसा था। पंजाब के पठानकोट में रहने वाली सुरेशा रैना की बुआ और फूफा के घर पर डकैतों ने 19 अगस्त की रात हमला कर दिया था। हमले में फूफा अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे के कारण रैना को स्वदेश लौटना पड़ा था। उनकी गैर मौजूदगी चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत खली। हालांकि पुरानी कड़वी यादों को भुला कर बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अब आगे की सुध लेने की ठानी है।
रैना से ही मिलता जुलता हाल धोनी का भी रहा है। हालांकि आईपीएल 2020 में वह टीम का हिस्सा थे और कप्तानी भी संभाली थी लेकिन वह सीजन उनके लिए कप्तान और बल्लेबाज दोनों के तौर पर एक बुरे सपने जैसा था।
आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। महेंद्र सिंह धोनी आज इस बुरे समय को पीछे छोड़ एक नई शुरुआत करना चाहेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार 1 नवंबर 2020 को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर उतरे थे। कुल 6 महीने 10 दिन बाद चेन्नई की नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे जो हाल ही में उन्होंने लॉंच की थी।
जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं जो 2010,2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत के द्योतक हैं ।इसके अलावा भारत की सशस्त्र सेना के सम्मानस्वरूप उसका कैमॉफ्लॉज भी डाला गया है।
Ulla vandha power adiii! #Thala #WhistlePodu #Yellove @msdhoni pic.twitter.com/MUXqtMKkBL
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2021
अब देखना होगा कि धोनी और रैना की जोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन में किस तरह की शुरुआत दे पाती है। दोनों ही तू डाल डाल में पात पात मुहावरे के लिए जाने जाते हैं।
पिछले साल सुरेश रैना ने अपने पसंदीदा कप्तान और मेंटर महेंद्रसिंह धोनी के नक्शेकदम पर चलते हुए 15 अगस्त को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। अब दोनों का ध्यान केवल चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर लगा हुआ है। (वेबदुनिया डेस्क)
