1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. Marcus Stonice

IPL 2019 : मार्कस स्टोइनिस ने कहा, एबी के साथ बल्लेबाजी से काम आसान हो गया

Marcus Stonice
मोहाली। एबी डिविलियर्स के साथ मैच जिताने वाली साझेदारी करने के बाद आरसीबी के हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि इस दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर ने उनका काम आसान कर दिया। स्टोइनिस 28 रन बनाकर नाबाद रहे जिसकी मदद से आरसीबी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
 
स्टोइनिस ने कहा कि इस मैदान से मैं वाकिफ हूं। मैंने यहां 3 साल खेला है। इसके अलावा एबी डिविलियर्स के साथ बल्लेबाजी आसान रही। उन्होंने पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल की पारी की भी तारीफ करते कहा कि हर टीम में विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और क्रिस गेल तो टी-20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। (भाषा)
अगला लेख
RCB के कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख का जुर्माना, मिली इस गलती की सजा