1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. IPL 2019 : Fine on RCB captain Virat Kohli

RCB के कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख का जुर्माना, मिली इस गलती की सजा

Virat Kohli
मोहाली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।
 
आईपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार, 'धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह इस सत्र में टीम का पहला अपराध था। कोहली पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।' 
 
इससे पहले अजिंक्य रहाणे (राजस्थान रायल्स) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) पर भी जुर्माना हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि  कप्तान विराट कोहली (67) और एबी डिविलियर्स (नाबाद 59) के शानदार अर्द्धशतकों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपनी लगातार हार का गतिरोध तोड़ते हुए शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हराकर आईपीएल-12 में पहली जीत का स्वाद चखा। बेंगलोर ने लगातार 6 मैच हारने के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को कायम रखा। 
अगला लेख
IPL 2019 : किशन ने अलजारी जोसेफ का बचाव करते कहा, यह मैच का हिस्सा है