1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. IPL produces a mystery girl

IPL में कौन है यह लड़की जिसे बार बार दिखाया गया (वीडियो)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
मुंबई। कई बार मैच के दौरान कुछ ऑडियंस बेहद फेमस हो जाते हैं अगर कैमरामेन उन्हें बार बार फोकस करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदहाबाद के बीच शनिवार को हुए मुकाबले में। इस मैच के दौरान एक लड़की पर कैमरामेन ने बार बार पैन किया। गौरतलब है कि टेबल पर सबसे नीचे काबिज बैंगलोर यह मैच जीतने में सफल रही। (तस्वीर- ट्विटर)
यह लड़की रातों रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गई। ट्विटर फेसबुक पर इसके सौंदर्य की चर्चाएं होने लग गई। कुछ महीनों पहले विंक गर्ल के नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वारियर भी सोशल मीडिया के कारण ही मशहूर हो गई थी। 
 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लडकी का नाम दीपिका घोष बतया जा है। यह बॉलीवुड में एक स्टाइलिस्ट है। यह मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट कर रही थी। इस सीजन में तो आरसीबी का प्रदर्शन काफी खराब रहा , देखते हैं कि क्या यह लड़की अगले साल भी विराट की आरसीबी को सपोर्ट करती है या फिर टीम बदल देती है। कुछ लोगों का कहना है कि यह लड़की कविता के नाम से इंस्टाग्राम पर मौजूद है।
 
कई लोगों का मानना है कि इस लड़की के लकी चार्म से ही बैंगलोर अपना अंतिम मैच जीतने में सफल रही। अगर यह लड़की पहले ही बैंगलोर के मैच मे दिख जाती तो शायद आरसीबी प्लेऑफ में होती।इस लड़की को कई लोग सोशल मीडिया पर तेजी से ढूंढ रहे हैं।
अगला लेख
शाहिद अफरीदी ने सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 37 गेंदों में बनाया था शतक