सम्बंधित जानकारी
- IPL 2019 : विश्व कप टीम के कप्तान विराट कोहली हारे, उपकप्तान रोहित शर्मा जीते
- आईपीएल में मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मैच के हाईलाइट्स
- अनुष्का शर्मा छोड़ रही हैं बॉलीवुड, वजह विराट कोहली हैं या कुछ और?
- ICC WORLD CUP 2019 : विश्वकप क्रिकेट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत को नहीं मिली जगह
- IPL 2019 : पहली जीत के बाद मुंबई के रंग में भंग डालने उतरेगी RCB
विराट कोहली ने की ऐसी गलती कि आरसीबी हो गई बाहर
आईपीएल में आधे दर्जन मैचों के बाद जीत का स्वाद चखने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब लगभग इस सीजन से बाहर होने के कगार पर है। सोमवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया।
ट्विटर पर क्रिकेट फैंस इस हार के लिए कप्तान कोहली से ज्यादा गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को जिम्मेदार मान रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। कोहली चाहते थे कि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी उन्नीसवां ओवर डालें। लेकिन डगआउट के पास खड़े आशीष नेहरा ने कलाईयां घुमाके कोहली से स्पिन गेंदबाज को मौका देने को कहा।
नेहरा की बात मानते हुए कोहली ने पवन नेगी को गेंद थमाई। लेकिन हार्दिक पांड्या ने पवन नेगी के इस ओवर में ताबड़तोड 22 रन ठोक डाले और मुंबई को उन्नीसवें ओवर में ही जीत गई।
फैंस का कहना है कि कोहली को नेहरा की बात नहीं माननी चाहिए थी। उनको एक तेज गेंदबाज से उन्नीसवां ओवर कराना चाहिए था। भले ही नेगी घूमती हुई पिच पर अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे पर हार्दिक और पोलार्ड के सामने उन्हें लाना बेवकूफी थी। पढ़े कुछ ट्वीट्स
