1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. ms dhoni ziva and sakshi dhoni enjoy after win ipl 2018

ट्रॉफी छोड़कर धोनी की बेटी पापा से करने लगी यह जिद

IPL 2018
आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत हासिल कर तीसरी बार चैंपियंस बनी। आईपीएल का खिताब जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी खिलाड़ी खुशियां मना रहे थे, एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को ट्रॉफी में कोई रुचि नहीं थी। वह अपने पापा धोनी के साथ मैदान में घूमना चाहती थी। जीत के बाद धोनी ने भी बेटी जीवा संग मैदान पर खूब मस्ती की।

 
ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन में सभी उत्साह दिखा रहे थे, लेकिन धोनी की बेटी जीवा को ट्रॉफी के साथ फोटो से अधिक उस रंग-बिरंगे माहौल में घूमना पसंद आया। धोनी ने भी बेटी को गोद में बैठाया और निकल पड़े ग्राउंड पर। सभी खिलाड़ियों के साथ मिलते-जुलते धोनी अपनी बेटी से लगातार पूछ रहे थे, 'अब किधर चलें'।
 
धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी बार चैंपियन बनवाया। सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीम को 8 विकेट से पटखनी देकर जब ट्रॉफी धोनी ने हाथ में ली तो उनकी पत्नी साक्षी भी खुशी से झूम उठीं।
 
आईपीएल पुरस्कार समारोह के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ ट्रॉफी के साथ हैं और ये पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आ रहा है। चेन्नई की इस जीत से साक्षी भी काफी खुश नजर आईं। इस सीजन में वो चेन्नई के करीब-करीब हर मैच में स्टेडियम में नजर आईं।
अगला लेख
आईसीसी ने कहा, भ्रष्टाचार की जांच में सहयोग नहीं कर रहा टीवी चैनल