सम्बंधित जानकारी
- आईपीएल फाइनल से पहले धोनी ने इस अंदाज में विलियमसन को धमकाया
- आईपीएल 2018 के फाइनल मैच का 'टर्निंग पाइंट' 13वां ओवर साबित हुआ, संदीप शर्मा ने डुबोई हैदराबाद की लुटिया
- आईपीएल 2018 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स का बना अनोखा रिकॉर्ड
- IPL 2018 : चेन्नई को चैंपियन बनाकर जश्न में पीछे रहे धोनी
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की खास बातें
आईपीएल ट्रॉफी जीतकर बोले धोनी, उम्र नहीं हमारा खेल देखो
चेऩ्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार अपने कमबैक सीजन में आईपीेेल की ट्रॉफी जीत ही ली। चेन्नई ने दो साल के निलंबन के शानदार वापसी करते हुए तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया और मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। चेन्नई ने हैदराबाद के छह विकेट पर 178 रन के स्कोर को 18.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाकर पार कर लिया।
महेंद्र सिंह धोनी खुद तो उम्रदराज हैं ही उनकी टीम के कई खिलाड़ी भी उम्रदराज हैं। महेंद्र सिंह धोनी, शेन वाॉटसन, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह सभी लंबे अरसे से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। टी-20 युवाओं का खेल माना जाता है। इस कारण कुछ क्रिकेट पंडितो ने यह कयास लगाए थे कि चेन्नई सुपर किंग्स शायद अब वह कमाल न दिखा पाए।
लेकिन टूर्नामेंट शुरु होने के बाद यह कयास मैच दर मैच गलत साबित हो गए और अंतत धोनी की सेना ने आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी से मैच के बाद उम्रदराज खिलाड़ी पर सवाल भी पूछा गया। उन्होंने यह कहा कि उम्र महज एक नंबर है और कुछ मायने रखता है तो वह है फिटनेस।
उन्होंने कहा कि फिटनेस उम्र से अधिक महत्वपूर्ण है। अंबाती रायडू का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह 33 साल का है लेकिन यह कोई मायने नहीं रखता । अगर खिलाड़ी चपल है तो वह टीम का हिस्सा होगा। गौरतरब है कि इस सीजने में टीम को बूढ़ो की फौज भी कहा गया था। लेकिन अंत में इसका कोई भी नुकसान सीएसके को नहीं भुगतना पड़ा।
