सम्बंधित जानकारी
- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की खास बातें
- विलियम्सन को मिली ‘ऑरेंज कैप’ और टाई को ‘पर्पल कैप’
- शेन वॉटसन का चमकीला शतक, तीसरी बार 'आईपीएल किंग' बनकर की मुंबई की बराबरी
- आईपीएल 2018 : चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल मैच के हाईलाइट्स
- आज तक फाइनल में कभी नहीं हारी इस खिलाड़ी की टीम
IPL 2018 : चेन्नई को चैंपियन बनाकर जश्न में पीछे रहे धोनी
मुंबई। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी बार आईपीएल 11 का चैंपियन बना दिया लेकिन जश्न मनाने के मामले में वे अपने टीम साथियों के पीछे रहे।
शेन वॉटसन के नाबाद शतक से चेन्नई की टीम जब जीत की दहलीज पर पहुंच गई थी तब चेन्नई के सभी खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए तैयार हो गए थे।
ऐसे माहौल में कैप्टन कूल नाम से प्रसिद्ध धोनी अपने स्वभाव के मुताबिक अपने साथियों के पीछे थे। विजयी रन बनते ही चेन्नई के सभी खिलाड़ी मैदान में दौड़ पड़े। धोनी अपने साथियों के बाद मैदान में पहुंचे। इस मौके पर धोनी की बेटी जीवा उनके हाथों में थी। (वार्ता)
