1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

हमने जीतने में देर कर दी-सचिन

आईपीएल 4 पुणे वारियर्स सचिन तेंडुलकर मुंबई इंडियंस
पुणे वारियर्स पर आईपीएल-4 मुकाबले में बुधवार को सात विकेट की रोमांचक जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंडुलकर अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं नजर आए और उन्होंने कहा कि मैच दो-तीन ओवर पहले ही खत्म हो जाना चाहिए था।

सचिन ने मैच के बाद कहा बैटिंग इससे बढ़िया होनी चाहिए थी। हमें 17 से 18 ओवर के बीच मैच खत्म कर देना चाहिए था। बीच के ओवरों में हम बड़े शॉट नहीं खेल पाए और इस कारण वहाँ हमारे लिए परेशानी रही। हालाँकि मास्टर ब्लास्टर ने अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा हमारे तेज गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

पोलार्ड का प्रदर्शन तो लाजवाब रहा। यह विकेट बाकियों के मुकाबले धीमी थी। उन्होंने कहा आज कुछ मौकों पर ऐसा हुआ कि मैं और रायडु मनमुताबिक नहीं खेल सके। कुछ शॉट खराब लगे। उम्मीद है कि आगे ऐसा नहीं होगा। मैन ऑफ द मैच मुनाफ पटेल ने कहा मैं आजकल शान पोलॉक के साथ ज्यादा समय बिताकर नए टिप्स हासिल कर रहा हूँ। लाइन और लेंग्थ पर मेरा खासा ध्यान है। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता