सचिन को फिर मिली ओरेंज कैप
शानदार फॉर्म में चल रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शीर्ष स्कोरर के लिए ओरेंज कैप एक बार फिर हासिल कर ली है।
सचिन ने पुणे वारियर्स के खिलाफ मैच में आज अपना पहला रन बनाने के साथ ही ओरेंज कैप पर फिर से अधिकार जमा लिया। टूर्नामेंट में सबसे पहले 200 रन पूरे करने वाले सचिन इससे पहले 201 रन बनाकर किंग्स इलेवन पंजाब के नवोदित स्टार पॉल वल्थाटी की बराबरी पर थे।
सचिन और वल्थाटी ही आईपीएल-4 में ऐसे दो बल्लेबाज हैं जिन्होंने शतक बनाए हैं। वल्थाटी के नाम नाबाद 120 रन और सचिन के नाम नाबाद 100 रन के स्कोर हैं। दोनों ने एक-एक शतक और एक-एक अर्द्धशतक लगाए हैं।
ओरेंज कैप की होड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के जैक्स कैलिस (187) और कोच्चि टस्कर्स केरल के ब्रैंडन मैकुलम (173) भी बने हुए हैं। (वार्ता)