1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

मुंबई की जीत से हैरान हैं युवराज

पुणे वारियर्स
पुणे वारियर्स के कप्तान युवराजसिंह ने बुधवार को हैरानी जताई कि मुंबई इंडियन्स को उनके 118 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे 20 ओवर खेलने पड़े। युवराज ने कहा कि यह मैच काफी पहले खत्म हो जाना चाहिए था।

पुणे वारियर्स के कप्तान ने मैच के बाद कहा कि ट्वेंटी-20 में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। यह कभी भी किसी के भी पक्ष में जा सकता है। यह थोड़ा हैरानी भरा है। वह मैच को पहले समाप्त कर सकते थे, लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण किया। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन इसके बावजूद कड़ी टक्कर दी। रोहित शर्मा ने मुरली कार्तिक की मैच की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।

युवराज ने हालाँकि बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के लिए विकेट को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। यह सामान्य विकेट थी। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन 119 रन के लक्ष्य का बचाव करने के लिए हमें जल्दी विकेट हासिल करने थे। ऐसा नहीं हुआ। रोहित शर्मा और एंड्रयू साइमंड्स के होते हुए आपको बड़े स्कोर की जरूरत होती है। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और जीत के हकदार थे। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें