1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. wow offers india us flights from 13499

अब 13 हजार में wow करवाएगी भारत से अमेरिका का सफर

America
भारत से अमेरिका जाने वाले लोगों के लिए खुशखबर है। अब बेहद कम किराए में भारतीय अमेरिका जा सकेंगे। कंपनी दिसंबर से अमेरिका के लिए उड़ान शुरू करेगी और भारत से अमेरिका तक आने-जाने का किराया केवल 27,000 रुपए होगा यानी एक तरफ का किराया मात्र 13500 रुपए। इसके संस्थापक का नाम स्कली मोगेन्सन है।

वाउ एयर का विमान दिल्ली से सुबह उड़ान भरेगा और 11 घंटे में आइसलैंड के शहर रेकजाविक पहुंचेगा। वहां ढाई घंटे तक रुकने के बाद वह दोबारा उड़ेगा और 6 घंटे में वॉशिंगटन पहुंच जाएगा, लेकिन इसमें आपको आम विमानन कंपनियों जैसी सेवाएं नहीं मिलेंगी।

खाने-पीने के पैसे आपको अपनी जेब से चुकाने पड़ेंगे। चाय या कॉफी का एक कप करीब 185 रुपए में मिलेगा। कॉफी के साथ चिकन सैंडविच खाना चाहेंगे तो उसके लिए अलग से 700 रुपए से भी ज्यादा चुकाने होंगे। वाउ में केबिन में जाने वाले एक छोटे बैग के अलावा बाकी सभी सामानों का शुल्क यात्रियों से वसूला जाएगा। इतना ही नहीं, किराया कम रखने के लिए विमान में सीटें भी ज्यादा रखी गई हैं।

इसमें 365 सीटें हैं यानी आपको पांव आराम से पसारने का मौका भी नहीं मिल पाएगा। मोगेन्सन ने कहा कि 'हम यात्रियों के उस तबके पर नजर गड़ा रहे हैं, जो किसी भी सूरत में पैसा बरबाद नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि अगर आप भारत से उत्तरी अमेरिका की तरफ जाने वाली उड़ानों को देखें तो वे आइसलैंड के आसमान से होकर गुजरती है।
अगला लेख
मौसम अपडेट : अगले तीन दिन इन राज्यों के लिए भारी, आंधी-तूफान का खतरा, मौसम विभाग की चेतावनी