1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. woman dies for 27 minutes, writes message on notepad

मौत के 27 मिनट बाद फिर जिंदा हुई महिला, पढ़िए एक 'अविश्वसनीय' कहानी..

woman
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में अमेरिका के एरिजोना में एक महिला मौत के 27 मिनट बाद फिर जिंदा हो गई। महिला ने परिजनों से नोटपैड मांगा और उस पर कुछ लिखा। हालांकि कुछ ही देर बाद फिर से महिला की मौत हो गई।
 
इस वाकये को महिला के रिश्‍तेदार मैडी जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही मौत से पहले महिला द्वारा लिखे गए रहस्यमयी शब्दों को भी टैटू की शक्ल में इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर किया है। 
 
जॉनसन ने लिखा कि यह कहानी केवल सच्ची ही नहीं है बल्कि इसने मुझे धर्म के प्रति मजबूत विश्वास दिया जो अकसर दिखाई नहीं देता।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना 2018 की है। मैडी की आंटी टीना को हार्ट अटैक आया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर‍ दिया। वहां मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए जब टीना 27 मिनट बाद फिर जिंदा हो गई। मैडी ने बताया कि आंटी ने नोटपैड मांगा और उस पर कुछ लिखा। काफी ध्यान से देखने पर पता चला कि उन्होंने इट्स रियल लिखा है।
 
मैडी के अनुसार, जब लोगों ने उनसे इसका मतलब पूछा तो टीना ने ऊपर की ओर इशारा करते हुए स्वर्ग का जिक्र किया। दावा किया जा रहा है कि महिला ने अपने रिश्‍तेदारों को बताया कि उसने प्रभु यीशु की एक आकृति देखी जो चमकीले कपड़ों में चमकते हुए दरवाजे के बाहर खड़े थे। 
अगला लेख
फोटो : मुंबई में जय जगन्नाथ, रथ पर सवार होकर निकले भगवान