1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Jagannath Rath Yatra 2019 Mumbai

फोटो : मुंबई में जय जगन्नाथ, रथ पर सवार होकर निकले भगवान

Jagannath Rath Yatra 2019
मुंबई। आषाढ़ी बीज के अवसर पर मीरा रोड के इस्कॉन मंदिर ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया।
इस्कॉन मंदिर पुरी की तर्ज पर प्रतिवर्ष आषाढ़ी बीज के अवसर पर रथयात्रा का आयोजन करता है।

मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ इस दिन अपनी बहन शुभद्रा और बड़े भाई बलदेव के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं।
मीरा रोड इस्कॉन मंदिर से निकली इस यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया।
इस यात्रा में बड़े पैमाने पर स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए थे।
अगला लेख
मौत के 27 मिनट बाद फिर जिंदा हुई महिला, पढ़िए एक 'अविश्वसनीय' कहानी..