बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Maxico : Storm leaves city looking like dead of winter in middle of summer
Written By
Last Modified: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (17:05 IST)

मौसम का मिजाज, गर्मी से परेशान थे अचानक बर्फ का चादर बिछ गई

Maxico
ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण इन दिनों भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौसम अजीबोगरीब रंग दिखा रहा है। मैक्सिको के ग्वादलजारा शहर के लोग उस समय हैरान रह गए जब यहां मौसम ने अचानक करवट ली। रविवार को यहां पारा 33 डिग्री था। लोग गर्मी से परेशान थे कि तभी अचानक तेजी से ओले गिरने लगे और देखते ही देखते पूरे शहर में बर्फ के पहाड़ जम गए।
 
आलम यह था कि ओलावृष्टि से सड़क और घरों के बाहर खड़े छोटे-बड़े कई वाहन दब गए। सड़कों पर जमे ओलों को हटाने सेना को बुलाना पड़ा।
 
मौसम के अचानक बदलने से लोग दहशत में आ गए। यहां के लोगों ने पहली बार शहर में इस तरह ओले गिरते देखें। ओलों के कारण कई गाड़ियां बर्फ में दब गईं। उन्हें निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में आपातकालीन सेवाओं की मदद लेनी पड़ी।
 
वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्मियों में अचानक ओले गिरना हैरान करने वाला है। सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि मौसम विभाग भी इसका अनुमान नहीं लगाया पाया।
 
जलिस्को के गवर्नर अल्फारो रामिरेज के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे तक चले तूफान से 200 घरों और 50 वाहनों को नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
 
ये भी पढ़ें
बजरंग पूनिया और पंकज आडवाणी को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान