मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Who is gangster Amit Dabang, who got 5 hours parole for marriage
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (22:27 IST)

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

Bride
Who is gangster Amit Dabang: गैंगस्टर अमित उर्फ ​​दबंग को शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली के नरेला में अपनी शादी में शामिल होने के लिए पांच घंटे की पैरोल मिल गई। जेल में बंद अमित कभी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का दाहिना हाथ माना जाता था।
 
यह शादी ताजपुर गांव में हुई जिसे गिरोह का गढ़ माना जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमित को सीधे विवाह स्थल पर ले जाया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई टीम तैनात की गई थीं।
 
कौन है अमित दबंग : अमित दबंग दिल्ली का एक कुख्यात गैंगस्टर है और टिल्लू ताजपुरिया गैंग का प्रमुख सरगना माना जाता है। वह टिल्लू ताजपुरिया का करीबी माना जाता था और टिल्लू की मौत के बाद उसने गैंग की कमान संभाली है। अमित दबंग पर हत्या, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने उस पर 2 लाख का इनाम भी रखा था और वह मकोका के तहत जेल में बंद है।
 
वह 2018 में रोहिणी कोर्ट के पास गोगी के करीबी मोनू नेपाली की हत्या का आरोपी है। हाल ही में, उस पर अलीपुर हत्याकांड की साजिश रचने का भी आरोप लगा है, जिसे जेल से ही अंजाम दिया गया था। यह टिल्लू की मौत का बदला लेने के लिए की गई हत्या मानी जा रही है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी