गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Woman became millionaire after Corona Vaccination
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (18:13 IST)

Corona Vaccine लगवाते ही महिला बन गई करोड़पति, जानिए आखिर ऐसा क्या हो गया...

टीकाकरण अभियान के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने द मिलियन डॉलर वैक्स अलायंस लॉटरी सिस्टम शुरू किया था। इसी लॉटरी में जोआन झू नाम की युवती को एक मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 7.4 करोड़) का इनाम जीत लिया।

Corona Vaccine लगवाते ही महिला बन गई करोड़पति, जानिए आखिर ऐसा क्या हो गया... - Woman became millionaire after Corona Vaccination
मेलबोर्न। यह सुनने में अजूबा लग सकता है, लेकिन यह हकीकत है। एक महिला टीका लगवाने के बाद करोड़पति बन गई। ऑस्ट्रेलिया में इस महिला ने 7 करोड़ से ज्यादा की रकम जीती है।
 
दरअसल, टीकाकरण अभियान के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने द मिलियन डॉलर वैक्स अलायंस लॉटरी सिस्टम शुरू किया था। इसी लॉटरी में जोआन झू नाम की युवती को एक मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 7.4 करोड़) का इनाम जीत लिया।
 
बताया जाता है कि इस लकी ड्रॉ में करीब 30 लाख लोग शामिल हुए थे। इन्हीं में जोआन भी शामिल थी। जोआन को इतना बड़ा इनाम जीतने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लॉटरी अथॉरिटीज ने जब पहली बार उन्हें फोन किया था तो काम में व्यस्त होने की वजह से वे फोन रिसीव नहीं कर पाई। 
 
उल्लेखनीय कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न देशों की सरकारें जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसी के चलते लोगों को मुफ्त गेम टिकट, शराब, खाने-पीने का सामान और लॉटरी टिकट जैसे ऑफर भी दिए जा रहे हैं। दूसरी ओर, जोआन इस इनाम राशि की खबर सुनकर फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने इस राशि को खर्च करने के लिए योजना बनाना शुरू कर दिया है। 
ये भी पढ़ें
स्वर्णजयंती फेलोशिप के लिए 17 युवा वैज्ञानिक चयनित