71 साल की उम्र में पुतिन को हुआ प्यार, कौन है 32 साल छोटी पुतिन की नई गर्लफ्रेंड?
- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बनाई 32 साल छोटी नई गर्लफ्रेंड
- चीन में वह रूसी ट्रांसलेटर के तौर पर भी गई थीं
- 71 साल के उम्र में पुतिन को फिर से हुआ प्यार
पुतिन की 32 साल छोटी नई गर्लफ्रेंड : डेली मेल की रिपोर्ट ने यूक्रेनी मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन और लंदन में पढ़ी एक लड़की के बीच रोमांस चल रहा है। यह महिला इंटरनेट पर पुतिन के खिलाफ चीजों को सेंसर करती है। यह महिला पुतिन से 32 साल छोटी एकातेरिना कात्या मिजुलिना (39) हैं, जो रूस की सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं। यह कट्टर पुतिन समर्थक और यूक्रेन विरोधी सीनेटर की बेटी हैं।
लंदन से आई पढ़कर : यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक सूत्रों का दावा है कि एकातेरिना ने 2004 में लंदन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से स्नातक की उपाधि हासिल की है। उनके पास आर्ट, इतिहास और इंडोनेशियाई भाषा की डिग्री है। चीन का दौरा करने वाले आधिकारिक रूसी प्रतिनिधिमंडलों में वह ट्रांसलेटर भी रह चुकी हैं। मिजुलिना इंटरनेट पर सेंसरशिप, मीडिया और सोशल नेटवर्क के खिलाफ प्रतिबंधों की वकालत करती है।
पुतिन को अच्छी लगती है 'बार्बी' : यूक्रेन के चैनल 24 के मुताबिक रूसी मानवाधिकार की प्रचारक ओल्गा रोमानोवा ने बताया कि पुतिन की नई गर्लफ्रेंड कात्या मिजुलिना पुतिन की पसंद हैं। कहा जाता है कि पुतिन को 'बार्बी' अच्छी लगती है। रोमानोव ने उसकी तुलना पुतिन की एक्स गर्लफ्रेंड स्वेतलाना क्रिवोनोगिख से की जो सेंट पीटर्सबर्ग में एक स्ट्रिपटीज क्लब की मालिक और करोड़पति हैं। कथित तौर पर वह पुतिन की 20 साल की बेटी लुइजा की मां हैं। उन्होंने कहा, 'पुतिन 71 साल के हैं और कात्या 39 साल की हैं।
Edited by Navin Rangiyal

