डॉक्टर महरंग बलोच जिसने गांधीगिरी से पाकिस्तान की नाक में किया दम, क्या है बलूचिस्तान कनेक्शन?
Photo : Facebook account
गांधीगिरी आमतौर पर भारत में ही नजर आती है। एक फिल्म से यह चर्चा में आई थी, लेकिन इन दिनों पाकिस्तान में गांधीगिरी का चलन है और इसका सहारा लिया जा रहा है दरअसल, अपनी गांधीगिरी से डॉक्टर महरंग बलोच नाम की एक महिला ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है।कौन है महरंग बचोच : 1993 में जन्मीं महरंग पेशे से डॉक्टर हैं, लेकिन अब दुनियाभर में उनकी पहचान एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के तौर पर होती है। साधारण सी दिखने वाली इस डॉक्टर महरंग बलोच के नाम से पाकिस्तान परेशान है। वे महात्मा गांधी की राह पर चल रहीं हैं। वो बलूचिस्तान के लोगों के हक के लिए एक दशक से ज्यादा का समय से लड़ाई लड़ रही हैं। इस लड़ाई में वो अपने अब्बा को खो चुकी हैं और उनके भाई के अचानक गायब होने का दर्द भी अभी ज़िंदा है। वैसे तो उन्होंने बलोच लोगों के लिए 2006 से ही आवाज उठाना शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उनके अब्बा का अपहरण कर लिया गया और फिर 2011 में उनका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था।
बता दें कि बलूस्तिान को लेकर पाकिस्तान टेंशन में है, एक तरफ बीएलए ने आतंक बरपाया हुआ है और दूसरी तरफ शांतिवादी अहिंसक आंदोलन कर रही महरंग बलोच पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो रही हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

