1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. violent action by security forces against protesters in myanmar kills 91 people

म्यांमार में सुरक्षाबलों की अब तक की सबसे हिंसक कार्रवाई, 1 दिन में 91 लोगों की मौत

Myanmar
यांगून। म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सैन्य सरकार का प्रदर्शनकारियों पर दमन लगातार जारी है। म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सुरक्षा बलों ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सबसे बड़ी हिंसक कार्रवाई की। इसमें 91 लोग मारे गए। म्यांमार की मीडिया ने यह जानकारी दी है।
वेबसाइट म्यांमा नाउ की खबर के मुताबिक शनिवार शाम तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 91 तक पहुंच गई। इससे पहले 14 मार्च को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 74 से 90 प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
 
यंगून में एक निगरानीकर्ता द्वारा जारी मृतक संख्या के मुताबिक 2 दर्जन से अधिक शहरों में हो रहे प्रदर्शन में शाम होने तक 89 लोगों की मौत हुई थी। 
म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
अगला लेख
दिल्ली सरकार ने रानीबाग में किया ऊर्जा संचय प्रणाली का उद्घाटन