सम्बंधित जानकारी
- मॉरीशस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, स्वागत में पहुंचे 34 मंत्री
- कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी
- विदेश मंत्री जयशंकर की ब्रिटेन की यात्रा संपन्न, साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद
- कौन था कुलभूषण जाधव के किडनैप का आरोपी मुफ्ती शाह मीर, पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या?
- कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी ने ट्रंप पर साधा निशाना, टैरिफ वॉर पर दिया कड़ा बयान
रूस में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन अटैक, 337 यूक्रेनी ड्रोन ढेर
Ukraine drone attack on Russia : सऊदी अरब में वार्ता से पहले यूक्रेन ने रूस की राजधानी मास्को में मंगलवार को बड़ा ड्रोन हमला किया। रूसी सेना ने इनमें से 337 ड्रोनों को मार गिराया गया। मॉस्को के दो हवाई अड्डों, दोमोदेदोवो और ज़ुकोवस्की में उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि मंगलवार की सुबह रूसी राजधानी को निशाना बना रहे अधिकांश यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया। सोबयानिन ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की और दोमोदेदोवो जिलों में भी कम से कम 11 ड्रोनों को मार गिराया गया।
सोबयानिन ने कहा कि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमले से मॉस्को में एक इमारत की छत को मामूली क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि यह यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला है।
पिछले कुछ महीनों में मास्को को निशाना बनाकर किया गया यह सबसे बड़ा हमला है। यह ऐसे दिन हुआ है जब सऊदी अरब में अमेरिका व यूक्रेन के बीच वार्ता होनी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की बहस के बाद ये पहली बड़ी बैठक हो रही है। इस ड्रोन हमले से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम के प्रयासों में लगे अमेरिका को बड़ा झटका लगा है।
edited by : Nrapendra Gupta
