1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 25 people died due to boat capsizing in Congo
Last Modified: किंशासा , मंगलवार, 11 मार्च 2025 (00:42 IST)

कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी

25 people died due to boat capsizing in Congo
Congo boat accident : दक्षिण-पश्चिमी कांगो में एक नाव पलटने से उसमें सवार 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हैं। खिलाड़ी रविवार रात माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर में एक मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी क्वा नदी में उन्हें ले जा रही नौका पलट गई। कम से कम 30 अन्य लोगों को बचा लिया गया। मध्य अफ्रीका के इस देश में घातक नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं। 
 
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु ने बताया कि खिलाड़ी रविवार रात माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर में एक मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी क्वा नदी में उन्हें ले जा रही नौका पलट गई। मपुतु के मुताबिक रात में खराब दृश्यता हादसे का एक कारण हो सकती है। मुशी क्षेत्र के स्थानीय प्रशासक रेनेकल क्वातिबा ने बताया कि कम से कम 30 अन्य लोगों को बचा लिया गया।
मध्य अफ्रीका के इस देश में घातक नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं, जहां अक्सर देर रात यात्रा और क्षमता से अधिक सवारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। अधिकारियों को नौका नियमों को लागू करने में संघर्ष करना पड़ता है।(भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
नोएडा में GST उपायुक्त ने की आत्महत्या, 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान