1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. tsunami threat after earthquake in chile

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया चिली, सुनामी की चेतावनी

earthquake
मॉस्को। चिली के दक्षिणी शेटलैंड द्विप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 7 मापी गई है।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के डाटा के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 2336 पर महसूस किए गए। इसका केंद्र दक्षिण शेटलैंड द्विप के पास 7.8 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
 
अभी तक फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। चिली ने भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है और सैन्य ठिकाने को खाली करने के निर्देश दिए हैं। (भाषा) 
 
अगला लेख
हरियाणा पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा, जानिए युवक ने क्यों कही थी ट्रेक्टर मार्च बाधित करने की बात