गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump warns Putin, will russia be ready for ceasefire
Last Modified: वॉशिंगटन/मॉस्को , गुरुवार, 14 अगस्त 2025 (10:29 IST)

मुलाकात से पहले ट्रंप की पुतिन को चेतावनी, क्या सीजफायर के लिए राजी होगा रूस?

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे

trump putin
Trump Putin Talk : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली मुलाकात पर दुनियाभर की नजरे हैं। इस मुलाकात से पहले ट्रंप ने पुतिन को प्रतिबंधों की चेतावनी दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या युद्ध विराम के लिए राजी होंगे पुतिन?
 
ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी है कि अलास्का में शुक्रवार को होने वाली वार्ता में यदि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध रोकने पर सहमत नहीं हुए तो उन्हें इसके बहुत गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ALSO READ: पुतिन से मिलने तो दीजिए, दो मिनट में पता चल जाएगा, आखिर क्या कहना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप
 
इधर रूस ने भी साफ कर दिया है कि राष्‍ट्रपति पुतिन युद्ध समाप्त करने को लेकर अपनी शर्ते एक साल पहले ही रख चुके हैं। वह अपने स्टैंड पर कायम है। 
 
क्या बोले जेलेंस्की : इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन ट्रंप के साथ होने वाली बैठक से पहले गुमराह कर रहे हैं। पुतिन यूक्रेनी मोर्चे के सभी क्षेत्रों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह दिखाया जा सके कि रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने में सक्षम है।
 
उन्होंने कहा कि पुतिन प्रतिबंधों के बारे में भी गुमराह रहे हैं, ऐसा लग रहा है, जैसे उनके लिए इनका (प्रतिबंधों) कोई मतलब ही नहीं है और न ही इनका उन पर (रूस पर) कुछ असर पड़ने वाला है। जबकि हकीकत तो यह है कि प्रतिबंध बहुत मददगार हैं और यह रूस की अर्थव्यवस्था पर भारी असर डाल रहे हैं, जिससे वह युद्ध में कमजोर पड़ सकता है।
 
मैक्रों से क्या बोले ट्रंप : इधर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ट्रंप ने यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ बुधवार को हुई ऑनलाइन बैठक में बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि अमेरिका अलास्का में आगामी अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन में संघर्ष विराम समझौता चाहता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन यह 5 कार्य जरूर करना चाहिए