गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump said about meeting with Vladimir Putin
Last Modified: मंगलवार, 12 अगस्त 2025 (12:20 IST)

पुतिन से मिलने तो दीजिए, दो मिनट में पता चल जाएगा, आखिर क्या कहना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

US President Donald Trump News
US President Donald Trump News: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रुकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत जल्द रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं। इस बीच, उन्होंने दावा किया है कि पुतिन के साथ मीटिंग में 2 मिनट के भीतर मुझे पत चल जाएगा कि यूक्रेन युद्ध रुकने को लेकर कोई डील होगी या नहीं। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी चुनाव में ही ट्रंप ने दावा किया था कि राष्ट्रपति बनने के तत्काल बाद वे रूस और युक्रेन का युद्ध रुकवा देंगे। हालांकि कई प्रयासों के बाद भी उन्हें असफलता ही हाथ लगी है।  ALSO READ: ट्रंप बोले, भारत पर टैरिफ से रूस को लगा बड़ा झटका
 
मुझे डील का लंबा अनुभव : दरअसल, पुतिन के साथ मीटिंग को लेकर ट्रंप काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पुतिन के साथ मीटिंग में 2 मिनट में ही उन्हें पता चल जाएगा कि उनके साथ हील होगी या नहीं। यूक्रेन और रूस की जंग रुकेगी या नहीं इसका भी पता उन्हें 2 मिनट में लग जाएगा। जब एक पत्रकार ने पूछा कि आपको 2 मिनट के भीतर आखिर कैसे पता चलेगा तो ट्रंप ने कहा कि मेरे डील करने का लंबा अनुभव है। मैं डील ही करता हूं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप अब तक भारत-पाकिस्तान, इजराइल-ईरान समेत दुनिया में कई युद्धों को रुकवाने का दावा कर चुके हैं। ALSO READ: ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात
 
कब होगी ट्रंप और पुतिन की मुलाकात : डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में मिलन वाले हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा करना है। यह मुलाकात चार साल में पहली बार होगी और दुनिया भर की निगाहें इस पर टिकी हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह पुतिन से मिलेंगे और कोशिश करेंगे कि युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो। हालांकि रूस और यूक्रेन युद्ध पर होने वाली इस चर्चा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शामिल नहीं होंगे। ट्रंप और पुतिन आखिरी बार 2019 में जी-20 सम्मेलन के दौरान जापान में मिले थे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
LIVE: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन